मकर संक्रांति आज है या कल? जानें स्नान दान का शुभ मुहूर्त

धर्म। इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन से खरमास खत्म हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त और पुण्य काल…

मकर संक्रांति की शुरुआत :-
हिंदू पंचांग के मुताबिक, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 :21 बजे पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है, इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त :-
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

महा शुभ मुहूर्त :-
15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

शुभ और महा शुभ मुहूर्त का महत्व :-
मकर संक्रांति के दिन शुभ और महा शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन शुभ और महा शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है।

इन चीजों का करें दान :-   
मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में जूते, अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *