नाश्ता सेहत के लिए है बेहद जरूरी

हेल्‍थ। सुबह का ब्रेकफास्‍ट सेहत के लिए बहुत जरूरी है। सुबह दफ्तर की भाग दौड़ में अक्सर लोग नाश्ता करना भूल जाते हैं। कई लोगों को सुबह नाश्ता करने की आदत ही नहीं होती। ऐसे में व्यस्त लाइफस्टाइल और सही खान पान न होने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह का नाश्ता बहुत आवश्‍यक होता है। घर से कुछ खाकर ही निकलना चाहिए। लेकिन सुबह नाश्ता करना क्यों जरूरी है या घर से खाकर निकलने के पीछे की वजह क्या है, इस बारे में लोग सही सही नहीं जानते।तो आइए हैं कि सुबह भरपेट नाश्ता करने का क्या लाभ होता हैं?

सुबह नाश्ता करने के लाभ

स्वस्थ हृदय के लिए :-  
अध्ययन के अनुसार, ब्रेकफास्‍ट नहीं करने से आपका वजन अधिक हो सकता है। वजन बढ़ने से उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है, जो हृदय रोग का कारण बन सकता है।

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम :-
नियमित ब्रेकफास्‍ट करने से डायबिटीज से दूरी बनाए रखी जा सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से नाश्ता करते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा लगभग 30% कम हो सकता है।

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाए :-
नियमित नाश्ता करने से शरीर में स्फूर्ति आती है। सुबह पौष्टिक आहार करके घर से निकलने पर शारीरिक गतिविधि में वृद्धि देखने को मिलती है। जल्दी भूख नहीं लगती और ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही गतिशील रहने से वजन नियंत्रित रहता है और थकान नहीं आती।

याददाश्त में सुधार :-
दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करने से एकाग्रता के स्तर में सुधार हो सकता है और याददाश्त तेज हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट स्वस्थ मस्तिष्क के कामकाज के लिए आवश्‍यक है। ऐसे में उच्च गुणवत्ता का नाश्ता तनाव कम कर सकता है और दिमाग को शांत बनाए रख सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *