नारियल की मलाई सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

लाइफस्‍टाइल। लोग नारियल पानी का सेवन खूब करते हैं। खासकर, गर्मी के मौसम में ये हेल्दी ड्रिंक ना सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि शरीर में एलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी दूर करती है। नारियल पानी आपको डिहाइड्रेशन से बचाती है। अक्सर लोग नारियल पानी पीने के बाद उसके अंदर मौजूद मलाई  नहीं खाते। इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। कुछ लोगों को तो इसका स्वाद ही पसंद नहीं आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल की मलाई भी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होती है? जी हां नारियल की मलाई के जबरदस्‍त फायदें है। तो आइए जानते हैं नारियल की मलाई के फायदों के बारें में।

नारियल की मलाई के फायदे :-
– आमतौर पर हम सभी नारियल पानी तो पी जाते हैं और इसकी मलाई को छोड़ देते हैं।  हालांकि, नारियल की मलाई में कई हेल्थ बेनिफिट्स मौजूद होने के कारण इसे आपको अवश्‍य खाना चाहिए। नारियल की मलाई में फैट काफी अधिक होता है। इसके अलावा, इसमें एमसीटी भी होते हैं, जो अन्य फैट की तुलना में अलग तरीके से मेटाबोलाइज्ड होते हैं। यह फैट हानिकारक नहीं होता है, ऐसे में बिना संकोच किए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

-नारियल की मलाई में कार्बोहाइड्रेट्स कम होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें हेल्दी फैट, फाइबर होता है, जो इसे एक बेहतरीन ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला खाद्य पदार्थ बनाता है। हेल्दी फैट होने के कारण आप इसका सेवन करेंगे तो भी वजन नहीं बढ़ेगा। फाइबर पेट को लंबे समय तक के लिए फुल रखता है, जिससे भूख कम लगती है।

-नारियल पानी में पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इस तरह से आप इसके सेवन से कई क्रोनिक डिजीज से बचे रह सकते हैं।

-नारियल का इस्तेमाल किचन में कई चीजें बनाने के लिए किया जाता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो पालियो, लो कार्ब, ग्लूटेन-फ्री या नट फ्री डाइट पर हैं।

– नारियल की मलाई में कई महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्‍यक होते हैं। इसमें सीमित मात्रा में सैचुरेटेड फैट्स भी होता है। ऐसे में इस मलाई का सेवन कम मात्रा में करना बेस्ट साबित हो सकता है। नारियल की मलाई मानसिक सेहत को भी बेहतर बनाए रखती है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *