कर्नाटक: महिलाएं अब फैक्ट्री में कर सकेंगी नाइट शिफ्ट

कर्नाटक। कर्नाटक में जल्द ही महिलाएं रात की शिफ्ट में भी फैक्ट्रियों में काम कर सकेंगी। कर्नाटक विधानसभा में बुधवार को इससे जुड़े एक विधेयक को मंजूरी दे दी गई। अब इसे विधान परिषद में पेश किया जाएगा और पास होने के बाद कानून के तौर पर मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इतना ही नहीं कर्नाटक सरकार ने इस विधेयक के जरिए आम कर्मचारियों को भी राहत दी है। इसके मुताबिक, लगातार चार दिन तक 12-12 घंटे काम करने वाले कर्मी हफ्ते में तीन दिन की छुट्टी ले सकते हैं। विधानसभा में यह कानून बिना किसी बहस के ही पास कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *