पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन

पुणे। भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का शुक्रवार को पुणे में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें कुछ दिन पहले ही खराब तबीयत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को सुबह 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी जान चली गई। देवीसिंह पाटिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही पुणे में किया जाएगा। उनके परिवार में प्रतिभा पाटिल के अलावा एक बेटा और बेटी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *