मेघालय-नगालैंड में मतदान जारी

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहे हैं। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हो रहा है। दरअसल नागालैंड की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीत मिल चुकी है, जबकि मेघालय में सोहियोंग सीट पर यूडीपी प्रत्याशी का निधन होने की वजह से चुनाव स्थगित किया गया है।

दोनों राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़ किया गया। मेघालय और नागालैंड में मतदान होने के बाद आगामी 2 मार्च को त्रिपुरा के साथ ही तीनों राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *