Weather Alert: दिल्ली सहित इन राज्यों में चढ़ेगा गर्मी का पारा

नई दिल्‍ली। पिछले महीने बारिश होने की वजह से राहत मिली थी लेकिन लोग अब गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाएं। सोमवार को मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई, लेकिन इसके बाद भी गर्मी पड़ने का अलर्ट दे दिया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इन दिनों में गर्मी का कहर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में दिन का न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 21 से 80 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के क्रमश: 35 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।

दरअसल, अगले पांच दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों का अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के अलावा गुजरात की बात करें तो यहां पारा 40 डिग्री को छूने वाला है। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जोकि मंगलवार को 40 डिग्री पहुंच जाएगा। इसके अलावा,  उत्‍तरप्रदेश में भी गर्मी का कहर बढ़ने वाला है। राजधानी लखनऊ में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री है, जोकि 15 अप्रैल तक 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *