कम खर्चे में घूमना चाहते हैं विदेश! इन देशो को करें एक्सप्लोर

यात्रा। घूमने का शौक रखने वाले भारतीय विदेश की यात्रा अवश्‍य करने की इच्छा रखते हैं। ज्‍यादातर युवा विदेश जाना चाहते हैं। जब किसी फिल्म या सोशल मीडिया पर वह किसी विदेशी जगह की तस्वीरें या वीडियो देखते हैं तो मन ही मन उस जगह जाने का ख्वाब सजाने लगते हैं। लेकिन भारत के पर्यटन स्थलों का भ्रमण और विदेश की यात्रा में थोड़ा अंतर है। पहला तो खर्च है। दूसरे देशों में सफर करने पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो उन देशों की यात्रा करें जो घूमने के लिहाज से काफी सस्ते हैं। दुनिया के कई देश हैं जो अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सस्ते ट्रैवल पैकेज देते हैं। आप इन देशों की यात्रा अपने बजट में कर सकते हैं। तो आइए जानते है कि सस्ती विदेशी ट्रिप के लिए किन देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय पर्यटक।

नेपाल:
भारतीय सीमा से सटा देश नेपाल कम समय में सस्ते सफर के लिए बेहतर डेस्टिनेशन है। ज्यादा दिन की ट्रिप प्लान नहीं करना चाहते हैं तो नेपाल एक बेहतर ऑप्‍शन हैं। दिल्ली से काठमांडू के लिए आपको फ्लाइट मिल जाएगी जो कि डेढ़ घंटे में आपको नेपाल पहुंचा देगी। यहां के लिए कई बस सेवाएं भी हैं। खास बात यह है कि नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत ज्यादा है। ऐसे में आप बजट में नेपाल के खूबसूरत मठ, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, मंदिर आदि घूम सकते हैं। वहीं कम पैसों में खरीदारी कर सकते हैं।

वियतनाम:
वियतनाम खरीदारी के लिए बहुत ही सस्ता देश है। यहां एक रुपया की कीमत 334.68 वियतनामी दोंग है। सबसे अच्छे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में शामिल वियतनाम भारत से यात्रा पर जाने के लिए सबसे सस्ते देशों में से है। यहां आपको सुंदर समुद्र तट, लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाएं देखने को मिलेंगी।

श्रीलंका:
भारत से आप श्रीलंका की यात्रा पर भी जा सकते हैं। घूमने के लिए श्रीलंका काफी सस्ता देश है। आप केरल की ट्रिप से भी कम में श्रीलंका की ट्रिप कर सकते हैं। कम समय में और बजट में आप श्रीलंका जा सकते हैं। भारत का एक रुपया 2.30 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। यहां आप सुंदर तटीय इलाकों को घूम सकते हैं। श्रीलंका दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले द्वीपों में से एक है।

मलेशिया:
मात्र चार घंटे की उड़ान में आप भारत से मलेशिया पहुंच सकते हैं। यहां काफी पर्यटक आते हैं। कुआलालंपुर मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है। आप यहां स्काई स्क्रेप्स कर सकते हैं। मलेशिया में देखने लायक गुफाएं और बुकिट बिटांग जैसे मार्कट हैं। आप बजट में यहां के पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *