दही के साथ भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है नुकसानदेह

हेल्‍थ। दही का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही  फायदेमंद होता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ बॉडी की इम्‍यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसमे कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों के लिए लाभाकारी होता है। दही खाने से पेट की कई समस्‍या खत्म हो जाती हैं।इतना ही नहीं दही के उचित सेवन से कोलेस्ट्रोल और हाई बीपी की परेशानी को कम किया जा सकता है। लेकिन दही का सेवन अधिक या कुछ चीजों के साथ करने से आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। ऐसा करने पर आप शरीर में टॉक्सिन को जगह देते हैं जो आपके शरीर की इम्‍यूनिटी को तेजी से कम कर देती है। आइए जानते हैं कि किन चीजों के साथ दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

दही के साथ प्‍याज खाने से बचें

अक्‍सर गर्मियों में लोग घर में रायता बनाते हैं, जिसमें दही के साथ प्‍याज मिला देते हैं। यह स्‍वाद में तो अच्‍छा हो सकता है, पर सेहत के लिए नुकसानदेह है। दही की तासीन ठंडी होती है जबकि प्‍याज का तासीर गर्म। ऐसे में दोनों का साथ प्रयोग करने पर आपको एलर्जी हो सकती है।

दही के साथ आम के सेवन से बचें

आम और दही दोनों ही चीजें गर्मियों के मौसम में खास होती हैं। ज्यादातर लोग इस मौसम में आम लस्‍सी खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है। दरअसल दोनों की तासीर एक दूसरे से उलट है। ऐसा करने से आपके शरीर पर त्‍वचा संबंधी समस्‍या हो सकती है। यही नहीं, यह शरीर में टॉक्सिन को बढ़ाता है जो हमारे डायजेशन को भी प्रभावित करता है।

 दूध और दही का साथ में प्रयोग से बचें

दोनों ही दूध से बने प्रोडक्‍ट है लेकिन आयुर्वेद में इन दोनों का साथ में प्रयोग वर्जित माना गया है। माना जाता है कि दोनों का साथ में प्रयोग करने से डायरिया, गैस, पेट में दर्द, इनडायजेशन जैसी समस्‍या हो सकती है।

दही के साथ मछली के प्रयोग से बचें

हमें कभी भी दो प्रोटीनयुक्‍त भोजन एक साथ में नहीं करना चाहिए। जब हम मछली के साथ दही का सेवन करते हैं तो इसके परिणामस्‍वरूप कई बीमारियां हो सकती हैं। दोनों में ही प्रोटीन भरपूर होता है, जिससे इनके सेवन से अपच, पेट दर्द जैसी समस्‍या हो सकती है।

दही के साथ उड़द की दाल के सेवन से बचें

दही के साथ यदि हम उड़द दाल का सेवन करें तो पेट में एसिडिटी, सूजन, लूजमोशन जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। इसलिए इन दोनों को कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *