Poco F5 9 मई को भारत में किया जाएगा लॉन्च

गैलेट्स। पोको F5 को भारतीय बाजार में 9 मई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कंफर्म कर दिया है के पोको F5 को Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। पोको  F5 को लेकर पोको इंडिया ने एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है। पोको  F5 के साथ 12 जीबी तक रैम मिल सकती है। इसके अतिरिक्‍त फोन को 256 जीबी तक की स्टोरेज भी होगा।

बताया जा रहा है कि आने वाले फोन पोको  F5, Redmi Note 12 Turbo का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। पोको F5 की लॉन्चिंग भारत में 9 मई को शाम को 5.30 बजे होगी। पोको F5 को इसी दिन ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा। पोको F5 के रियर पैनल पर तीन कैमरे होगे जिनके साथ LED फ्लैश लाइट भी होगी। बताया जा रहा है कि पोको F4 को बीते वर्ष भारत में लॉन्च किया गया था, यह नया फोन इसी फोन का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

 

पीको F5 की कीमत 30,000 रुपये के करीब बताया जा रहा है। पोको F5 का मुकाबला वनप्लस के अपकमिंग फोन OnePlus Nord 3 से होने वाला है। पोको F5 में एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगी।

पोकोF5 के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। अन्य दो लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *