World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरूआत

World Environment Day 2023: देशभर में हर साल आज का दिन यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। वहीं इस विशेष दिन को लोग जनसहभागिता के साथ मनाते है। लेकिन आज के इस आधुनिक समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जो एक चिंता का विषय बन गया है। जिसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में ही पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प के उद्देश्य से ही हर वर्ष  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। तो चलिए जानते है इस वर्ष के पर्यावरण दिवस मनाने के उद्देश्‍य व इस वर्ष के थीम के बारे में…

इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम

हर वर्ष एक नए थीम के साथ पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस बार ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2023’ की थीम ‘Solutions to Plastic Pollution’ है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

मुख्‍यतौर पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का उद्देश्य पूरे दुनिया के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। दुनियाभर में इस दिवस को मनाने का उद्धेश्‍य पर्यावरण की समस्‍याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।,

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

तानकारी के लिए बता दें कि पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया गया था। वहां, पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण पर स्टॉकहोम में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था। वहीं, इस सम्मेलन में 119 देशों ने भाग लिया था। सभी ने एक धरती के सिद्धांत को मान्‍यता देते हुए हस्‍ताक्षर किए।  इसके बाद 5 जून को सभी देशों में ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाने लगा। भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *