World Environment Day 2023: पर्यावरण को लेकर बॉलीवुड के ये सितारे फैला रहे जागरुकता

World Environment Day: पूरे विश्‍व में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसका खास उद्देश्‍य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण को बचाना वक्त की मांग है और हर किसी को इसके लिए कोशिश करने की आवश्‍यकता है। पर्यावरण हमारी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। लोगों को पर्यावरण से जुड़े उन मुद्दों के बारे में पता होना चाहिए, जो आने वाले समय में एक बड़ा खतरा बनने जा रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को बड़ी समस्याओं से बचाने के लिए समय रहते कड़े कदम उठाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहला कदम यही होना चाहिए कि हर व्यक्ति पर्यावरण के देखभाल को अपना फर्ज समझे।  आज इस खास मौके पर आपको बॉलीवुड के 5 सितारों के बारे में बताएंगे, जो पर्यावरण के प्रति लोगों को अवेयर कर रहे हैं।

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जानी जाती हैं। वे यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर भी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा को पर्यावरणीय कारणों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। वे पर्यावरण से जुड़ी सकारात्मक पहल में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। प्रियंका ने ‘ग्रीनथॉन’ अभियान सहित विभिन्न पर्यावरण कैंपेन को अपना समर्थन दिया है।

अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा पर्यावरण के प्रति काफी समर्पित हैं। दीया मिर्जा भारत में यूएन एनवायरनमेंट प्रोग्राम की गुडविल एंबेसडर हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए सस्टेनेबल फैशन और वेस्ट सेपरेशन को बढ़ावा देती हैं। लोगों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। दीया मिर्जा वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एंबेसडर और सैंक्चुअरी नेचर फाउंडेशन की सदस्य हैं। वे प्रकृति की विविधता को बचाने के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाती हैं।

फिल्म स्टार जॉन अब्राहम पालतू जानवरों के प्रति प्यार जताते हुए देखे जा सकते हैं. वे लोगों को पालतू जानवर खरीदने के बजाय एनिमल ए़डॉप्ट करने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। वह सक्रिय रूप से पॉवरलाइट ए विलेज अभियान जैसी पहल का समर्थन करते हैं, जिसका उद्देश्य भारत में गांवों को सौर ऊर्जा ऊर्जा प्रदान करना है। जॉन के प्रयास मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए अच्छा वातावरण बनाने में योगदान दे रहे हैं।

फेमस एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने अपने ब्रांड के जरिए प्लांट बेस्ड मीट इंडस्ट्री में कदम रखा है। वीगनिज्म के अपने अनुभव और अमेरिका में प्लांट बेस्ड मीट की लोकप्रियता से प्रेरित होकर इस जोड़ी ने अपना बिजनेस शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने अमेरिका के एक संगठन के साथ भागीदारी की है। बॉलीवुड की यह जोड़ी लोगों को वीगन होने के लिए प्रेरित कर रही है।

एक्टर और डायरेक्टर राहुल बोस भी पर्यावरण के प्रति काफी गंभीर हैं। उन्होंने 2007 में ऑक्सफैम के पहले ग्लोबल एंबेसडर बनकर पर्यावरणीय मुद्दों पर काफी असर डाला है। इसके लिए राहुल ने कई कैंपेन चलाए और जलवायु परिवर्तन नीतियों का समर्थन किया। उन्होंने कई विरोध प्रदर्शनों में भी हिस्सा लिया। वे वैश्विक गरीबी और पर्यावरणीय संकटों के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वह जागरूकता बढ़ाने और बदलाव लाने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *