गर्मियों में बॉडी डिटॉक्स के लिए रोज करें ये तीन योगाभ्यास, अंदर से पूरी तरह स्वस्थ बना रहेगा शरीर

Health tips: गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है, धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ता जा रहा है. बढ़ती गर्मी और धूप में अक्सर हमार पाचन तंत्र सुस्त और कमजोर हो जाती है. गर्मियों में अत्यधिक पसीने और हाइड्रेशन की कमी के कारण शरीर में टॉक्सिन्स होने लगते हैं, जिससे थकान, सुस्ती और पेट संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं. योग विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और ऊर्जावान बनाने के लिए आप रोज कुछ योगाभ्यास कर सकते हैं.

अधोमुख श्वानासन

सूर्य नमस्कार के सात आसनों में से एक अधोमुख श्वानासन है. इसे करने के लिए आपकी बॉडी आगे की ओर झुकती है. इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होने लगता है. इस योग से शरीर के कई भाग स्ट्रेच होते है. इस योग की गिनती स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ में की जाती है.

अधोमुख श्वानासन कैसे करें

इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं.
उसके बाद दोनों हाथों को उपर की ओर ले जाएं और बाजूओं को एकदम सीधा कर लें.
अब शरीर को आगे की ओर झुकाएं और घुटनों को मोड़ते हुए दोनो हाथों को जम़ीन पर लगाएं.
दोनों हाथों और दोनों पैरों के मध्य दूरी होनी आवश्यक है.
इस योग को करने के दौरान एड़ियों को उपर उठाने का प्रयास करें.

अधोमुख श्वानासन के फायदे

इस योग को निरंतर करने से पाचन तंत्र को मज़बूती प्राप्त होती है. इससे मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है. तनाव में रहने वाले लोगों को इस योगासन को अवश्य करना चाहिए. इसके अलावा से पीठ और कंधों में महसूस होने वाली ऐंठन दूर हो जाती है. इसके अलावा शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है.

भारद्वाजासन

इस आसन से शरीर में लचीलापन बढ़ने लगता है. इसके नियमित प्रयास से बॉडी न सिर्फ डिटॉक्स होती है बल्कि फिट भी रहती है. इस आसन की खासियत ये है कि इससे शरीर की मांसपेशियां खिंचने लगती है और कई रोगों से छुटकारा मिल जाता है.

भारद्वाजासन को कैसे करें

इस आसन को करने के लिए आप मैट पर बैठ जाएं। उसके बाद सुखासन मुद्रा में बैठकर आंखें बंद कर लें.
अब दांए हाथ से बाएं घुटने को छूएं। वहीं बाएं हाथ से दांए पैर को छूने की कोशिश करें.
शुरूआत में इस मुद्रा में 30 सेकण्ड से एक मिनट तक रहने का प्रयास करें.
एक बार करने के बाद दूसरे बार अब बांए हाथ से दांए घुटने का कपड़ें.
इस योग को करने के दौरान गर्दन को पीछे की ओर मोड़ लें.

भारद्वाजासन के फायदे

ये एक आसान योग है. इसे पेट कीमांसपेशियों को खिंचाव महसूस होता है. इसे करने से शरीर आसानी से डिटॉक्स हो जाता है. इससे कंधों से लेकर टांगों तक सभी कुछ स्ट्रेच होता है. इससे हमारी पीठ को मज़बूती मिलती है. साथ ही एसिडिटी की समस्या से राहत मिल जाती है. मेटाबॉल्ज्मि को मज़बूती देने वाले इस योग से शरीर को फायदा मिलता है.

नौकासन (Boat pose)

शरीर को डिटॉक्स रखने के लिए नौकासन को अपने रूटीन में शामिल करें. इससे मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन औरटांगों में होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है.

नौकासन कैसे करें

इसे करने के लिए मैट पर सीधे लेट जाएं.
इसके बाद दोनों बाजूओं को टांगों से सटा लें.
अब धीरे धीरे उपर की ओर उठें और बाजूओं को साधा कर लें.
इसके बाद दोनों टांगों को उपर की ओर उठाएं. ध्यान रखें कि पैर बिल्कुल सीधे होने चाहिए.

नौकासन के फायदे

इससे टांगों में आने वाली स्टिफनेस दूर होने लगती है.
इसका अभ्यास करने से टांगों और कमर के आस पास जमा फैट्स बर्न होते है.
इससे पेट की मांसपेशियां खिंचती है, जिससे आपके शरीर से टॉकिसन आसानी से डिटॉक्स हो सकते है.

योग और सही डाइट का तालमेल

गर्मियों में योगासन के साथ सही हाइड्रेशन और हल्के भोजन का तालमेल भी जरूरी है. योग अभ्यास के बाद पर्याप्त पानी, नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज कर देता है. गर्मी के मौसम इन तीन हर व्यक्ति को इन तीन योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए. इससे आपका शरीर तपती गर्मी के बावजूद अंदर से ठंडा, हल्का और पूरी तरह स्वस्थ बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें:-बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, नसों में चिपका फैट लगेगा गलने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *