Cyclone Biperjoy: चक्रवाती तूफान बेहद गंभीर, इन छह जिलों में अलर्ट जारी

Biperjoy Alert: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कल और भी भयानक रूप ले लिया है। इसको लेकर, सौराष्ट्र-कच्छ के छह जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बेहद खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय के कारण 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच भूस्खलन होने की आशंका जताई है। वहीं, कल खराब मौसम के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई।

जिन छह जिलों को अलर्ट पर रखा गया है उनमें कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका हैं। आईएमडी के अनुसार, इन जिलों में 13-15 जून के दौरान भारी बारिश और बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने के आसार है, जो 150 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। चक्रवात के बढ़ते खतरे को देखते हुए 1500 से अधिक लोग शेल्टर की शरण में पहुंच गए हैं। वहीं मछुआरों को 15 जून तक तट पर जाने को लेकर सतर्क कर दिया है।

देवभूमि द्वारका के जिला उपायुक्त अशोक शर्मा का कहना है कि चक्रवात बिपरजॉय के खरते को देखते हुए स्कूलों को 15 जून तक बंद रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 13 से 15 जून के बीच बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है, जो 125 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इसकी वजह से देवभूमि में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसलिए सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं।

बता दें, देवभूमि द्वारका के कच्छ और शिवराजपुर के मांडवी बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही ओखा बेयत द्वारका की नाव यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *