Health Tips: जानें छुहारे के गजब के फायदे, हड्डिया होंगी मजबूत, इम्यूूनिटी को भी करे बूस्ट

Benefits Of Dry Dates:  आजकल के इस भागदौड़ भरी लाइफ में किसी के पास समय ही नहीं है कि वो खुद के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखे। वहीं, सही समय पर खानपान न होने से लोगों को आगे चलकर कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्व और विटामिंस की आवश्यकता होती है। इसके लिए पोषक से भरपूर हरी सब्जियों और ताजे फलों के साथ अन्य हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाता है। ड्राई फ्रूट्स भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। काजू, बादाम, मुनक्का, छुहारे के सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। छुहारे का सेवन आप रात भर भिगोकर सुबह इसका इस्‍तेमाल कर सकते है। तो चलिए जानते है छुहारे के अन्‍य फायदों के बारे में…

छुहारें के सेवन से होने वाले फायदे

फाइबर से भरपूर – छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन करने से आपका पाचनतंत्र भी मजबूत होता है। यह कब्ज, गैस, ब्लोटिंग आदि के लिए बेहद फायदेमंद है। छुहारा में फाइबर के अलावा कार्ब्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन B6 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

दिमाग तेज करे –  छुहारा को रात में भिगोकर सुबह के समय दूध के साथ खाने से दिमाग तेज होता है। वहीं, इसके सेवन से बुद्धि का विकास होता है। यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों में भी बेहद ही फायदेमंद साबित होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे –  छुहारा का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की राय पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत करे –  छुहारे के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। माना जाता है कि यह बोन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि आपको भी हड्डियां मजबूत रखनी हैं तो आप नियमित तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।

एनीमिया को दूर करे – छुहारा के सेवन से एनीमिया की समस्या दूर होती है। छुहारा में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी, एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। हालांकि, गर्भवती महिला को डॉक्टर की सलाह पर छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *