Recruitment in Roadway: रोडवेज की पिंक बसें चलाएंगी महिलाएं, 24 माह के ट्रेनिंग के बाद होंगी तैनात

Gorakhpur: अब महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी हैं। हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए एक अच्‍छी खबर है। गोरखपुर में परिवहन निगम पहली बार संविदा पर महिला चालकों की भर्ती करेगा। ये महिलाएं रोडवेज की पिंक बसें चलाएंगी। इसके लिए पहले उन्हें 24 माह का प्रशिक्षण दिया, फिर तैनाती की जाएगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने कहा कि महिला चालकों को लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 और व्यावसायिक व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 दोनों ही कोर्स का ट्रेनिंग दिया जाएगा। इन दोनों कोर्स के बाद डिपो में 17 माह का प्रशिक्षण होगा।

इस दौरान उन्हें छह हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं के रहने और खाने की व्यवस्था निगम की ओर से निशुल्क की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद पिंक बस संचालित करने के लिए संविदा पर इन महिला चालकों की तैनाती कर दी जाएगी।

जानें क्‍या है पात्रता

इसके लिए महिलाओं का आठवीं पास होना अनिवार्य है। ऊंचाई 5 फीट 3 इंच से कम नहीं और उम्र अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो की आवश्यक्ता होगी। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए 9792746532 और 8726005222 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *