Maharashtra: वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का बदला नाम, अब इस नाम से होगा विख्यात

Mumbai news: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें दो बड़े प्रस्‍तावों को मजूरी मिली। जिसमें महाराष्ट्र में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया गया है। अब इसे वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा शिवड़ी नव्हा शेवा पुल (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) को अटल बिहारी वाजपेयी सेतु के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार ने यह  फैसला लिया था कि आगामी बांद्रा-वर्सोवा समुद्री लिंक का नाम हिंदुत्व विचारक दिवंगत वीडी सावरकर के नाम पर रखा जाएगा।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि राज्य की सरकार ने सावरकर जयंती को वीर सावरकर गौरव दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है। सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्र सेतु का नामकरण भी वीर सावरकर के नाम पर करने का भी एलान किया था। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का फैसला भी किया गया था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *