UP: एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 350 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला

Deputy collector transfer in UP: उत्‍तर प्रदेश में लगातार योगी सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल करने में लगी हुई है। इसी सिलसिले में आज फिर यूपी में 350 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। जबकि इससे पहले भी कई प्रशासनिक अधिकारियों का प्रदेश के प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभागो के समेत अलग-अलग विभागों में फेरबदल किए जा चुके है।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में ही प्रदेश सरकार ने नवपदोन्नत 67 उप जिलाधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। 67 तहसीलदारों को गत दिनों उप जिलाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया था। नियुक्ति विभाग ने उनके वर्तमान जिले में ही उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के आदेश जारी किए थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *