Rainy Season: बरसात में भूलकर भी न करें इन फलों का सेवन, बढ़ सकता है इंफेक्शन का खतरा

Worst Fruits For Rainy Season: बारिश का मौसम में अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना बेहइ ही चुनौतीपुर्ण कार्या होता है, क्‍योकि इन दिनों में किड़े-मकौड़े के खतरे के साथ ही इंफेक्‍शन का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है। इसकी एक बड़ी वजह खाने पीने की चीजों में बैक्टीरिया का संक्रमण होता है। इसी लिए बरसात के मौसम में सभी को खाने पीने में साफ-सफाई रखने का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में ही इस मौसम में फलों का सेवन भी काफी सावधानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। वहीं कई फल तो  ऐसे हैं, जो तेजी से बैक्टीरिया की चपेट में आते हैं और लोगों को बीमार कर सकते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जिन्‍हें बरसात के मौसम में खानें से बचना चाहिए। तो चलिए जानते है इन फलों के बारे में…

बरसात में इन 3 फलों को करें अवॉइड

डाइटिशियन के मुताबिक, बरसात के मौसम में स्ट्रॉबेरी और अंगूर का सेवन करने से बचना चाहिए। ये दोनों फल पतले छिलके वाले होते हैं और बारिश के फल नहीं हैं। इनमें कंटामिनेशन का खतरा ज्यादा होता है। वहीं जो लोग लूज मोशन, डायरिया या पेट के इंफेक्शन की समस्या से परेशान रहते है, उन्हें पपीता  का भी सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से पेट का इंफेक्शन बढ़ सकता है और लूज मोशन की समस्या भी बढ़ सकती है।

ऐसे में ही जामुन का सेवन भी बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए। क्‍योकि जामुन भी पतले छिलके का फल है और इसे खाने से पहले अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए। जामुन को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर मिला लें और उससे जामुन को साफ कर लें। इस तरह जामुन साफ हो जाएंगे और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा। जामुन खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और कई बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा। वहीं, यदि डायबिटीज के मरीज जामुन का सेवन करें, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *