Delhi: यमुना ने मचाई तबाही, कई इलाके में होगी पीने के पानी की किल्लत, रविवार तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

New Delhi: दिल्‍ली में यमुना का जल स्‍तर बढ़ने से दिल्ली की सड़कों से लेकर गलियों तक हर तरफ पानी ही पानी है। कई इलाकों में पांच से छह फीट तक पानी भर चुका है। ऐसे में दिल्ली वासियों को अब पीने के पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। दरअसल जल स्तर बढ़ने के कारण तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं। इस कारण दिल्ली के अधिकांश इलाकों में पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित होगी। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए है। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की समस्या हो सकती है। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी में पानी आपूर्ति बाधित रह सकती है।

ये इलाके होंगे प्रभावित

इसके अलावा कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार और अंबडेकर नगर भी लाखों लोगों को जल सकंट का सामना करना पड़ा सकता है। प्रहलादपुर, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और आसपास के इलाके में पानी की किल्लत होगी।

रविवार तक बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज

दिल्ली में  यमुना के बढ़ते जलस्‍तर के मद्देनजर डीडीएम की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है।

भारी वाहनों की नोएंट्री

यमुना में बाड़ को लेकर सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोक दी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *