कमजोर हड्डियों के लिए रामबाण हैं ये पत्तियां, सेहत को मिलते हैं जबरदस्‍त फायदे

Health Benefits of Moringa : हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर को पर्याप्त कैल्शियम और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. बता दें कि इसके लिए सहजन (मोरिंगा) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन-C और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ जोड़ों के दर्द और शरीर में मौजूद कई प्रकार की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं. बता दें कि नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

अर्थराइटिस: बता दें कि जोड़ों के दर्द और गठिया में सहजन फली और इसकी पत्तियों का सेवन रामबाण साबित हो सकता है. डॉक्‍टरों का कहना है कि सहजन की पत्तियों का रस स्वैलिंग फ्लूड को कम करता है और इससे रेडनेस और दर्द से भी राहत मिलती है. जानकारी के मुताबिक, इसमें आइसोथियोसाइनेट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

इसके साथ ही ब्लड शुगर कम करता है, माना जाता है कि सहजन की पत्तियां टाइप-2 मधुमेह को प्रबंधित करने में एक प्रभावी उपाय हैं. अध्ययनों के मुताबिक, पता है कि यह ब्लड शुगर के स्तर को 21% तक कम कर सकता है, साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है. इतना ही नही बल्कि इसमें मौजूद आइसोथियोसाइनेट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर चयापचय (metabolism) में सुधार करते हैं;

पाचन में सहायक: प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, मोरिंगा अपच और कब्ज़ को ठीक करने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन (A, E) मुहांसों को रोककर और त्वचा को जवां बनाकर त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं.

बता दें कि सहजन को स्मूदी, दही, सूप या चाय में मिलाकर इस्तेमाल करें. साथ ही ताज़ी पत्तियों का इस्तेमाल सलाद, स्टिर-फ़्राई या पालक की तरह पकाकर करें. ऐसे में इसका रोज़ाना सेवन के लिए कैप्सूल भी उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें :- ‘किसी भी व्यक्ति, जाति और पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी स्वीकार्य’, परीक्षा प्रक्रिया पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *