पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार अवतार में दिखे सुपरस्टार

Ustaad Bhagat Singh: साउथ के जाने माने स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’का ट्रेलर सामने आ चुका है. इस फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड हैं. लेकिन अब ट्रेलर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. हाई-एनर्जी वाला ये ट्रेलर पवन कल्याण के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं.

ट्रेलर में दिखा दमदार पुलिस अवतार

2 मिनट 14 सेकंड का ये ट्रेलर आपका दिल जीत लेगा. ट्रेलर में पवन कल्याण को भगत सिंह नाम के एक निडर और ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाया गया है. वह अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहा है और बुराई के सामने डटकर खड़ा होता है. एक्शन सीक्वेंस, दमदार पंच डायलॉग्स ट्रेलर में सब कुछ देखने को मिल रहा है.यकीनन ट्रेलर पवन कल्याण के फैंस का दिल जीत लेगा.

एक्शन के साथ दिखेगा रोमांस का तड़का

ट्रेलर को देखकर लोग इस बात का भी अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म में रोमांस का तड़का भी देखने को मिलने वाला है. बात अगर फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो फिल्म में पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर थमन एस का है, ये चीजे ट्रेलर को दमदार बनाती है.

बता दें कि इस फिल्म का सीधा मुकाबला आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होने वाला है. इस फिल्म की रिलीज से पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने इसके लिए खास बेनिफिट शो की अनुमति दी है.

फिल्म के कलाकार

 उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. पवन कल्याण के अलावा, हरीश शंकर के निर्देशन वाली इस फ़िल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना, आशुतोष राणा, नवाब शाह, आर. पार्थिबन, राजीव कनकलता, बी.एस. अविनाश, पोसानी कृष्ण मुरली और गौतमी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

उस्ताद भगत सिंह’ के विशेष बेनिफिट शोज भी, इतनी है टिकटों की कीमत

‘उस्ताद भगत सिंह’ के विशेष बेनिफिट शोज भी शुरू हो रहे हैं, जिनकी अनुमति आंध्र प्रदेश सरकार ने दी है। ये शोज 19 मार्च की सुबह 4-5 बजे से शुरू हो रही है. सरकार ने फिल्म रिलीज होने के बाद पहले 10 दिनों के दौरान टिकटों की कीमतों में अस्थायी वृद्धि की अनुमति भी दी है। आदेश के अनुसार, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिए टिकटों की कीमत में 100 रुपये और मल्टीप्लेक्स के लिए 125 रुपये तक बढ़ा जाए सकते हैं। इसके अलावा, सिनेमाघरों को इस 10 दिनों के दौरान रिवाइज्ड टिकट प्राइस के साथ रोजाना पांच शो चलाने की अनुमति होगी।

इसे भी पढ़ें :-हॉरर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर की 1600 करोड़ की कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *