UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आज (बुधवार को) 9 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं. सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बता दें कि योगी ने पहली बार 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 25 मार्च 2022 को उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
AI की मदद से मौत के कारणों का पता लगाया
मुख्यमंत्री बोले कि मैं केवल एक उदाहरण दूंगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में पर्याप्त जल संसाधन है. लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस से प्रतिवर्ष हजारों मौतें होती थीं. इन हजारों मौतों का परिणाम वहां पर प्रतिवर्ष जब हम लोगों ने इन सभी आंकड़ों को लेकर के एआई टूल के माध्यम से इसकी एनालिसिस की तो पता लगा कि खुले में शौच और अशुद्ध पेयजल के कारण ये मौतें हो रही हैं.
हर गांव तक पहुंचा रहे शुद्ध पीने का पानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत, गांव के आखिरी व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की पहल की गई है. जल जीवन योजना के कामयाबी से कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल जी ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच आज हुए समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लिया.
10 हजार से ज्यादा गांवों में पहुंचा पानी
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में 1,05,000 से ज्यादा राजस्व गांव हैं, जिनमें से 10 हजार से ज्यादा गांवों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध है. उत्तर प्रदेश में स्कीम के कार्यान्वयन के साथ, हमने यह सुनिश्चित किया है कि सभी एजेंसियां और ठेकेदार काम पूरा होने के बाद 10 साल तक इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे.
मुख्यमंत्री द्वारा रेखांकित मुख्य उपलब्धियां निम्नलिखित हैं
कानून व्यवस्था और सुरक्षा: उत्तर प्रदेश अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के कारण वसूली और दंगों से मुक्त है, जहाँ 2017 से पहले माफियाओं का प्रभाव था.
महिला सशक्तिकरण: ‘मिशन शक्ति’ और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई है.
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी: भारत के कुल एक्सप्रेसवे का लगभग 55% हिस्सा अब उत्तर प्रदेश में है, और हवाई अड्डों व मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है.
आर्थिक विकास और निवेश: प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सिंगापुर और जापान जैसे देशों से भारी निवेश आकर्षित किया गया है.
धार्मिक पर्यटन और संस्कृति: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और महाकुंभ का आयोजन वैश्विक स्तर पर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है.
कृषि और जनकल्याण: गन्ना किसानों को पिछले 7 वर्षों में ₹71,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान किया गया है और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचाया गया है.
इसे भी पढ़ें:-PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, किसानों के हित में हो रहे काम की दी जानकारी