NTPC UG का रिजल्ट आउट, 3058 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट जारी

NTPC CBT-2 Result: रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट लेवल (CEN 07/2025) के दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 17 सितंबर 2026 को यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कटऑफ अपनी रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.इस भर्ती के जरिए कुल 3058 पदों पर नियुक्ति होनी है. बोर्ड के मुताबिक, CBT 2 में कुल 45,898 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनका परिणाम अब पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है.

जोन वाइज कटऑफ कितनी गई?

बोर्ड ने कटऑफ जोन, कैटेगरी और पोस्ट के हिसाब से जारी की है.जैसे – RRB रांची में जनरल की कटऑफ 86.66, SC की 78.84 और OBC की 86.08 गई है. इसी तरह मुंबई, पटना, अजमेर, कोलकाता, प्रयागराज सहित सभी जोन के उम्मीदवार अपनी-अपनी रीजनल वेबसाइट पर जाकर कटऑफ देख सकते हैं.

अगला चरण: 27 नवंबर को टाइपिंग टेस्ट

CBT 2 में मेरिट के आधार पर सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.टाइपिंग टेस्ट की संभावित तारीख: 27 नवंबर 2026बोर्ड ने साफ किया है कि सिर्फ टाइपिंग टेस्ट पास करना नौकरी की गारंटी नहीं है. फाइनल मेरिट CBT 2 और टाइपिंग टेस्ट दोनों के नंबरों के आधार पर बनेगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने जोन की RRB वेबसाइट (जैसे rrbajmer.gov.in) पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘NTPC UG CEN 07/2025 CBT 2 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें.
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें.
  • आपका स्कोरकार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *