घुटनों के दर्द से परेशान हैं? रोज करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम

Health care: आजकल बढ़ती उम्र, गलत लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठने के कारण घुटनों का दर्द आम समस्या बन गया है. अगर आप दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहते तो कुछ खास योगासन आपकी मदद कर सकते हैं. नियमित अभ्यास से जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है. योग के कई फायदे हैं. योगाभ्यास से घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. सूजन और दर्द में कमी आती है. शरीर में लचीलापन बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

घुटनों के दर्द के लिए असरदार योगासन 

ताड़ासन (Mountain Pose): सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर की ओर तानें और एड़ियों को उठाएं. यह पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देता है.

वृक्षासन (Tree Pose): एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाएं. यह घुटनों की स्थिरता में सुधार करता है.

सेतुबंधासन (Bridge Pose): पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और कमर को ऊपर उठाएं. यह जांघों और कूल्हों को मजबूत करता है.

बालासन (Child’s Pose): घुटने के बल बैठकर आगे की ओर झुकें. यह घुटनों के जोड़ों को आराम देता है और तनाव कम करता है.

वीरभद्रासन-2 (Warrior II Pose): पैरों को चौड़ा करके खड़े हों और एक घुटने को मोड़ें. यह घुटनों को सहारा देने वाली मांसपेशियों को मजबूत करता है.

    इसे भी पढ़ें:-बारिश में भीग गया स्मार्टफोन? भूलकर भी न करें ये काम, बर्बाद हो जाएगा डिवाइस

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *