हर समय थकान और कमजोरी हो रही महसूस, जानिए किस बीमारी के है संकेत

Health tips: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान, फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं. अगर आप फैटी लिवर का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आपको इन दोनों फैक्टर्स को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको फैटी लिवर के लक्षणों को पहचानने में देरी हो गई, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है. इसलिए आज हम आपको फैटी लिवर के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे.

फैटी लिवर के लक्षण

लगातार थकान महसूस होना: शरीर में सामान्य ऊर्जा न होना, यानी हल्का-फुल्का काम करते हुए भी थकावट आना.

पेट में भारीपन : दाईं तरफ रिब्स के नीचे भारीपन या हल्का दर्द महसूस होना. मतली, उल्टी या फिर जी मिचलाना. यह संकेत है कि लिवर पर हल्का दबाव है.

बदहज़मी और भूख में कमी: खानपान के बाद असुविधा या गैस बनने की समस्या बार-बार होना.

हल्की सूजन (Mild bloating): फैटी लिवर होने पर पेट थोड़ा भारी महसूस हो सकता है. त्वचा का पीलापन भी लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत साबित हो सकता है. 

ध्यान में कमी/सुस्ती: लिवर शरीर को ऊर्जा उपलब्ध कराता है, इसलिए उसके प्रभावित होने पर मानसिक थकावट भी बढ़ती है.

फैटी लिवर का इलाज

वजन नियंत्रित करना: अगर वजन अधिक है तो केवल 5–10% वजन कम करने पर लिवर की फैट काफी घट जाती है. यह फैटी लिवर से ठीक होने का का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है.

रोज़ 30–45 मिनट सैर या व्यायाम करना: शरीर सक्रिय होने पर फैट टूटकर ऊर्जा में बदलता है और लिवर पर बोझ कम होता है.

सही और संतुलित डाइट: कम तेल, कम चीनी और अधिक रेशायुक्त (High-fiber) भोजन, जैसे फल, सलाद, दालें, हरी सब्जियाँ, लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं.

शराब पूरी तरह बंद करना: शराब फैटी लिवर को तेजी से बढ़ा सकता है. ग्रेड 1 में भी शराब पूरी तरह छोड़ना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है.

शुगर और मीठा सीमित करें: शुगर से बनी कैलोरी सबसे पहले फैट में बदलती है और सीधे लिवर में जमा होती है.

पर्याप्त पानी और अच्छी नींद: इससे लिवर साफ़ करने में में मदद मिलती है और उपचार प्रक्रिया तेज़ होता है.

डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएँ (यदि आवश्यक हो):  यदि लिवर एंज़ाइम बढ़े हों या इंसुलिन रेजिस्टेंस हो, तो कुछ विटामिन या मेटाबॉलिक सपोर्ट दवाएँ ली जा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान और नेपाल से लिंक, 10 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *