दोपहर में सोना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? यहां जानें सबकुछ

Health tips: कई लोगों की आदत होती है कि वे काम से जल्दी फ्री होकर दोपहर में कुछ देर सो जाते हैं. लंच के बाद थोड़ा आराम करना अधिकतर लोगों को पसंद होता है. इससे शरीर रीचार्ज हो जाता है और थकान से राहत मिलती है. जो लोग सुबह 4 बजे उठ जाते हैं, वे भी दोपहर में सोने की कोशिश करते हैं, ताकि नींद पूरी हो सके. कई बार कहा जाता है कि दोपहर में थोड़ी देर नींद लेना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है. जबकि कुछ लोग इसे नुकसानदायक भी मानते हैं. अब सवाल है कि क्या सच में दोपहर में सोना सेहत के लिए फायदेमंद है या इससे नुकसान भी हो सकता है.

दोपहर की नींद के फायदे

दोपहर में हल्की नींद लेना कई लोगों की आदत होती है और ये थकान कम करने का एक प्राकृतिक तरीका माना जाता है. हल्की नींद लेने से मानसिक थकान कम होती है, ऊर्जा स्तर बढ़ता है और दिन के बाकी हिस्सों में ध्यान और फोकस बनाए रखना आसान हो जाता है. इससे मूड बेहतर रहता है और तनाव भी कम होता है, जिससे काम या पढ़ाई में प्रदर्शन बढ़ता है.

दोपहर की नींद के नुकसान

लेकिन अगर खाना खाने के तुरंत बाद सो लिया जाए तो पाचन पर दबाव पड़ता है. भोजन का सही से पच पाना मुश्किल हो जाता है और इससे अपच, गैस, पेट भारीपन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लगातार यह आदत रखने से वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके अलावा रात की नींद पर भी असर पड़ सकता है और नींद की गुणवत्ता घट सकती है, जिससे अगले दिन ऊर्जा और मनोबल प्रभावित हो सकते हैं.

क्या है दोपहर को सोने का सही तरीका
  • सही तरीका यह है कि भोजन के बाद कम से कम 20-30 मिनट का अंतर रखा जाए. 
  • नींद हल्की और सीमित रखें, ज्यादा लंबी नींद लेने से बचें. 
  • अगर पेट में गैस या अपच की समस्या है तो सोने से पहले हल्की वॉक करें या हल्का स्ट्रेचिंग करें.

इसे भी पढ़ें:-1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *