Delhi: दक्षिण-पूर्वी जिले के बदरपुर इलाके में शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कुख्यात बदमाश मोहम्मद सलीम उर्फ ‘गंजा’ के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से इलाके में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.
जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल
जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर, एसटीएफ टीम ने बदरपुर में आरोपी की मौजूदगी के संबंध में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की. ऑपरेशन के दौरान, मोहम्मद सलीम ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोली चलाई. जवाबी कार्रवाई में, पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे मोहम्मद सलीम उर्फ ‘गांजा’ घायल हो गया. घायल आरोपी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
नासिर एवं दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा एक बेहद खतरनाक अपराधी है, जो दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी शामिल रहा था. इसके अलावा, वह सलीम गिरोह के एक अन्य सदस्य की हत्या में भी संलिप्त था. वह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से इलाके में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. गंजा पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी/सेंधमारी सहित 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वह फरार चल रहा था.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने बाबा कालभैरव-काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी, प्रदेश भर में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान