Nursing Officer Vacancy: अगर आप नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2099 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो हेल्थ सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं.आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता
- नर्सिंग ऑफिसर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान (PCB) सब्जेक्ट के साथ 10+2 पद्धति से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। मध्य प्रदेश रजिस्ट्रशन काउंसिल/भारतीय उपचर्या परिषद से मान्यता प्राप्त नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र से 4 साल बीएससी नर्सिंट प्रशिक्षण अथवा जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण के बाद दो साल का पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी मध्य प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन होना जरूरी है।
- सिस्टर, ट्यूटर: अभ्यर्थी ने भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान (PCB) विषय के साथ पद्धति 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए। बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बीएससी नर्सिंग की डिग्री और 1 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ में मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
एज लिमिट
इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है और अधिकतम उम्र 40 साल है.वहीं महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के लोगों को उम्र में छूट दी जायेगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/OBC/EWS (मध्य प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों के लिए यह फीस 250 रुपये है.
कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं.
- अपना प्रोफाइल रजिस्टर करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करें.
- फॉर्म भरें और पोस्ट कोड सेलेक्ट करें.
- अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुनें.
- ऑनलाइन फीस जमा करें.
- फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने बाबा कालभैरव-काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी, प्रदेश भर में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान