रोज दो किलोमीटर चलना सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कितनी कैलोरी होगी बर्न और मिलेंगे कौन से फायदे?

Walking : रोज़ाना 2 किलोमीटर चलना एक छोटी लेकिन बेहद असरदार आदत है. जो धीरे-धीरे आपकी सेहत में बड़ा प्रभाव डालती है. अगर आप इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो इसका असर वजन से लेकर दिल और दिमाग तक साफ दिखाई देता है.

वजन संतुलित रहता है: 2 किलोमीटर पैदल चलने पर लगभग 80 से 120 कैलोरी बर्न होती है. बता दें कि अगर आपकी स्पीड तेज है या वजन ज्यादा है, तो कैलोरी बर्न और भी बढ़ सकती है. ऐसे में रोज चलने से अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है और वजन संतुलित रहता है.

दिल को बनाता है मजबूत: बता दें कि रोज़ाना 30-40 मिनट की तेज़ वॉकिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी कम हो जाता है. वॉक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है.

दिमाग रहता है एक्टिव और शार्प: जानकारी के मुताबिक, वॉकिंग से ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है, जिसकी वजह से मेमोरी और फोकस दोनों बेहतर होता है. रोज 30 मिनट की तेज सैर तनाव कम करती है और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करती है.

तनाव होता है कम: इसके साथ ही नियमित वॉक मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन उपाय है, जो स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करता है. यह शारीरिक गतिविधि एंडोर्फिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन जारी करती है, जो कि मूड को तुरंत बेहतर बनाते हैं और कोर्टिसोल के स्तर को कम करते हैं.

इसे भी पढ़ें :- ‘तृणमूल व वामपंथी गुंडों का उपचार केवल भाजपा सरकार के पास’, बंगाल में बोले सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *