Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज खत्म होने वाला है. नॉर्थ 24 परगना जिले के बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि बैरकपुर की धरती परिवर्तन की लहर को प्रशस्त कर रही है. बंगाल में मैं जहां-जहां गया हूं, इतनी गर्मी में भी ऐसे जन उत्साह को देखकर यह भरोसा हो गया है कि 4 मई के नतीजों के बाद बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है.
बैरकपुर में पीएम मोदी की रैली
बैरकपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 1857 में इसी बैरकपुर की धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी. यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और प्रशस्त कर रही है. बंगाल के प्रति जो मेरा लगाव रहा है, शक्ति की भक्ति रही है. बंगाल मेरे व्यक्तिगत जीवन की आध्यात्मिक यात्रा का ऊर्जा केंद्र रहा है. बंगाल की धरती पर जो मैंने अनुभव किया है, उसे मैं अपने आप पर बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं.’
अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना आवश्यक
पीएम मोदी ने अतीत की समृद्धि का उल्लेख किया और कहा-“अतीत में जब भारत समृद्ध था तब उसके तीन मजबूत स्तंभ थे। अंग, बंग और कलिंग… अंग-बिहार, बंग-बंगाल, कलिंग- ओडिशा, ये तीनों स्तंभ कमजोर हुए तो भारत के सामर्थ्य को झटका लगा। आज भारत जब विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है तो अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना आवश्यक है। भारत का भाग्योदय पूर्वोदय के बिना अधूरा है और भारत के भाग्योदय की सबसे बड़ी ताकत पूर्वोदय का भाग्योदय है।”
बंगाल में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं न दिन देखता हूं, न रात, न मौसम देखता हूं. जब से घर छोड़ा है आपके बीच मुझे सुकून मिलता है. आप ही मेरा परिवार हैं. ‘बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना और बंगाल के सामने उपस्थित एक विराट चुनौती से बंगाल को बचाना, ये मेरे भाग्य में भी है और मेरा दायित्व भी है. मैं इस दायित्व से पीछे नहीं हटूंगा.’ बंगाल में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा.
इसे भी पढ़ें:-AAP को बड़ा झटका, राज्यसभा के सभापति ने 7 सांसदों को बीजेपी में विलय की दी मंजूरी