SSC में हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

SSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर से जुड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी. खास बात यह है कि इस बार कुल 84 संभावित पदों पर भर्ती की जाएगी. जिससे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है. आयोग के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री (Master’s Degree) होनी चाहिए. यदि मास्टर डिग्री हिंदी में है, तो ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय होना चाहिए (और इसके विपरीत).

साथ ही, हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए.

अथवा, सरकारी कार्यालयों में 2-3 साल का अनुवाद कार्य का अनुभव होना चाहिए (पद के अनुसार).

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम में दो प्रश्नपत्र होंगे. पहले प्रश्नपत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे और दूसरे प्रश्नपत्र में डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न होंगे. पहले प्रश्नपत्र यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज दूसरे प्रश्नपत्र (डिस्क्रिप्टिव प्रश्नपत्र) में बैठने के लिए चयनित किया जाएगा. पहले प्रश्नपत्र में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों का निगेटिव मार्किंग सिस्टम लागू होगा.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. हालांकि महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को फीस में छूट दी गई है. फीस का पेमेंट ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. ‌

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 
  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  •  Combined Hindi Translators Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

इसे भी पढ़ें:-मैं न दिन देखता हूं, न रात…, बैरकपुर में महाजनसभा को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *