Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी पहुंच रहे हैं. जहां 6300 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वाराणसी रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा पीएम मोदी नारी सम्मेलन के जरिए 50 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे. वहीं अपने दौरे के दूसरे दिन यानी कि 29 अप्रैल को 14 किमी के मिनी रोड शो के जरिए पीएम मोदी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे.
बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन
PM मोदी 29 अप्रैल को बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे. मंदिर में विधि-विधान से बाबा का पूजन करेंगे. यह दिन भी बहुत महत्वपूर्ण होगा. एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में वोटिंग हो रही होगी, वहीं काशी में पीएम मोदी लगभग 14 किलोमीटर की रैली निकालकर बाबा धाम पहुंचेंगे. इसके लिए अलग-अलग प्वाइंट्स बनाए जा रहे हैं. वहां महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाएं उनका स्वागत करेंगी.
5 जगहों पर पीएम मोदी का स्वागत
बीजेपी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शासकीय विमान से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आएंगे. वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बरेका मैदान आएंगे.
वहां से फिर वह महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में पहुंचेंगे. वहीं मंच से योजनाओं, परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे. इसमें सबसे महत्वपूर्ण सिग्नेचर ओवरब्रिज है. यह चंदौली, बिहार को जोड़ेगा.
सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे. इसके बाद हम लोग 5 जगहों मंडुआडीह, हाथी चौराहा, पुलिस लाइन, मैदागिन और बाबा विश्वनाथ धाम के पास पीएम मोदी का स्वागत करेंगे.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इसके साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम भी बनाई गई है. CCTV के साथ-साथ बॉडी वॉर्न कैमरों से नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. सभी को ब्रीफिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे.
उन्होंने बताया कि पार्किंग भी बहुत नजदीक बनाए गए हैं. घरों की मॉनिटरिंग की जा रही. बैरीकेडिंग के साथ डायवर्जन भी किया गया है. कार्यक्रम में सबसे ज्यादा महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है. इनके साथ पुरुष भी रहेंगे. 04 महिला IPS अधिकारियों को लगाया गया है.
कार्यक्रम स्थल के सभी बॉक्स में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. ‘नारी शक्ति’ का वंदन करते हुए फोर्स लगाई गई है, जिससे व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके. इसमें IPS, CO, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सभी महिलाएं ही हैं.
इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. रोड शो के दौरान तीन किलोमीटर के एरिया में हम लोगों द्वारा पहले से ही चेकिंग सुनिश्चित की गई है. घरों की मॉनिटरिंग की जा रही है. बैरीकेडिंग के साथ डायवर्जन किया गया है.
20 घंटे वाराणसी में रहेंगे पीएम मोदी
वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 54वां दौरा है. वह करीब 20 घंटे तक वाराणसी में रहेंगे. साल 2014 में यहां से सांसद बनने के बाद वे लगातार यहां आते रहे हैं. 11 वर्षों में पीएम मोदी 53 बार काशी आए हैं. इस साल की बात करें तो प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा. इस सभा में पीएम करीब 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे. मंच से देशवासियों और काशीवासियों को योजनाओं/परियोजनाओं की सौगात देंगे.
163 योजनाओं की सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी बरेका में 6,332 करोड़ की करीब 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे. 5,277 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास होगा, जबकि 1,055 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण किया जाना है. वाराणसी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज लगभग 2,464.46 करोड़ की लागत का होगा. अन्य योजनाओं में सीवर और जलापूर्ति, कबीरचौरा अस्पताल, सेतु निगम की परियोजना, सोवा-रिग्पा अस्पताल, कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कमिश्नरी कंपाउंड में बनने वाला इंटीग्रेटेड कॉम्पलेक्स, 55 MLD भगवानपुर STP आदि योजनाएं शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:-दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को लाया गया भारत, ₹5,000 करोड़ का है इंटरनेशनल ड्रग्स कारोबार