Astro tips: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है. वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं. इसलिए जब शनि की स्थिति अनुकूल नहीं होती, तो जीवन में बाधाएं, आर्थिक हानि, मानसिक तनाव और संघर्ष बढ़ जाते हैं. किंतु धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों के माध्यम से शनि देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है. शनिवार का दिन शनि उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है.
शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
1. जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि सातवें अथवा ग्यारहवें भाव में हैं या फिर मकर, कुंभ या तुला में है तो कोई बात नहीं लेकिन इसके अलावा कोई और भाव में शनि है तो जातक के लिए शनिवार का उपवास करना शुभ माना जाता है. लगातार शनिवार का व्रत करने से व्यक्ति के पाप कम होते हैं साथ ही नीच का शनि पीड़ा नहीं देता.
2. यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है या फिर शनि नीच का होकर कष्ट दे रहा है तो उस व्यक्ति को छाया का दान करना चाहिए.
3. गुरु का साथ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को विभूति, लाल चंदन या भस्म लगाना चाहिए. जब गुरु का साथ मिलता है तो शनि के अच्छे फल मिलना प्रारंभ हो जाता है. किसी भी कार्य में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं होती और सारे काम आसानी से सफल हो जाते हैं.
4. यदि किसी जातक की कुंडली में पितृदोष का प्रभाव है तो उस व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा हर शनिवार व्रत रखते हुए सुंदर कांड या फिर बजरंग बाण का पाठ जरूर करें.
5. शमी के वृक्ष को साक्षात शनि देव मानकर उसमें जल अर्पित करना चाहिए. शमी के पेड़ में जल चढ़ाने या फिर उसकी देखरेख करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
शनिवार को न करें ये कार्य
1. शनिवार को शराब पीना सबसे घातक माना गया है. इससे आपके अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है.
2. पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना मना है.
3. लड़के को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए.
4. शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे की वस्तु क्रय करके नहीं लानी चाहिए वर्ना बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक कष्ट झेलना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें:-इन फलों को खाने से हो जाएं सावधान, वरना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम