Assam Election 2026: असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. वोटों की गिनती अभी जारी है और बीजेपी बंपर जीत की ओर जाती नजर आ रही है. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, ये सभी एग्जिट पोल्स में कहा गया था. असम को लेकर सभी एग्जिट पोल्स सही साबित होते नजर आ रहे हैं. बीजेपी असम में 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस असम में कोई कमाल दिखाते हुए नजर नहीं आ रही है. असम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, एआईयूडीएफ सिर्फ एक सीट पर आगे नजर आ रही है.
जालुकबारी में हिमंत ने 11,939 मतों के अंतर से बढ़त बनाई
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जालुकबारी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की विदिशा एन. पर 11,939 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है जहां से वह लगातार छठी बार जीत हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई. मतगणना के तीसरे चरण के बाद शर्मा को 18,805 वोट मिले, जबकि विदिशा को 6,866 वोट प्राप्त हुए.