5 हत्याओं का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर, 2 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

UP News: यूपी के अम्बेडकरनगर में मां और उसके चार मासूम बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मारा गया आरोपी आमिर, पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. वह हत्या व दुष्कर्म के आरोप में जेल भी जा चुका था. इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. 

जबाबी फायरिंग में मारा गया

पुलिस के अनुसार आरोपी आमिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि सुबह  सूचना मिली कि आमिर टाण्डा बंदा हाइवे से भागने  का प्रयास कर रहा है. इस पर पुलिस ने घेरा बंदी की तो सुड़ारी गांव के पास आमिर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की जिसमे आमिर को गोली लगी साथ ही दो पुलिस वाले भी घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में 2 मई को 4 सगे भाई बहन का शव घर के अंदर मिला था,जिनकी निर्मम हत्या की गयी थी. जबकि मां गायब थी. उस समय मां पर ही बच्चों की हत्या का आरोप लगा था. पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि दूसरे दिन 3 मई की शाम को मृतक बच्चों की मां का भी शव उसके घर से 100 मीटर दूर नाले के पास पाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *