UP News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए पूरे प्रदेश में व्यापक असर दिखाना शुरू कर दिया है. बीते दिनों कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन को प्रभावित हुआ है. इसके असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग ने अब राज्य के करीब 60 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में सबसे ज्यादा हुई बारिश
- लखनऊ में 15 मिमी
- लखीमपुर खीरी में 38 मिमी
- गोरखपुर में 41.4 मिमी
- बहराइच में 40 मिमी
- आजमगढ़ में 31 मिमी
- बलिया में 16 मिमी
बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.
इन जिलों में 70 किमी/घंटा की स्पीड से चलेंगी हवाएं
वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र.
इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सुल्तानपुर, अयोध्या , अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है.
इसे भी पढ़ें:-मनुष्य मालिक नहीं, प्रभु का मुनीम है: दिव्य मोरारी बापू