क्या आप भी अनजाने में एप्स को दे रहे हैं अपनी लोकेशन? ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखते हैं तो जान लें ये बात

Tech: इन दिनों वायरलेस इयरबड्स से लेकर स्मार्टवॉच और हेडफोन से लेकर मैकबुक तक, इतने डिवाइस हो गए हैं, जिन्हें कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ की जरूरत पड़ती है. इस कारण कई लोग अपने फोन का ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखते हैं. उन्हें बार-बार ब्लूटूथ को ऑन-ऑफ करना झंझट लगता है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या ब्लूटूथ को हमेशा ऑन रखना चाहिए? इसका जवाब इस पर निर्भर करता है कि आप कहां मौजूद हैं. घर पर रहते हुए ब्लूटूथ ऑन रखा जा सकता है, लेकिन घर से बाहर ऑन रखना खतरे से भरा हो सकता है.

1. बैटरी की खपत बहुत कम होती है 

आजकल के डिवाइसेज में ‘मॉडर्न ब्लूटूथ’ का इस्तेमाल होता है. जब इसका उपयोग नहीं हो रहा होता, तो यह ‘आइडल’ मोड में रहता है और बहुत ही कम पावर इस्तेमाल करता है. इसलिए इसे ऑन छोड़ देने से आपकी बैटरी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता.

2. डिवाइस हमेशा तैयार रहते हैं 

ब्लूटूथ ऑन रखने का सबसे बड़ा फायदा सुविधा है. आपका फोन आपके ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, या कार के सिस्टम से अपने आप कनेक्ट हो जाता है. आपको बार-बार सेटिंग्स में जाकर ‘पेयर’ करने की जरूरत नहीं पड़ती.

3. बैकग्राउंड स्कैनिंग और लोकेशन 

आपका फोन लगातार आस-पास के डिवाइसेज को स्कैन करता रहता है ताकि कनेक्शन बना रहे.

4. असली खतरा: एप परमिशन 

ब्लूटूथ के ऑन होने से उतना खतरा नहीं है, जितना इस बात से है कि आपने किन एप्स को ब्लूटूथ एक्सेस करने की अनुमति दी है. कई बार हम बिना देखे एप्स को परमिशन दे देते हैं और वे हमारे डाटा या लोकेशन को ट्रैक करने के लिए ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते हैं.

5. सुरक्षा और परफॉरमेंस 

फोन धीमा नहीं होता: बैकग्राउंड में ब्लूटूथ चलने से आपके फोन की स्पीड या एप परफॉरमेंस पर कोई असर नहीं पड़ता.
सुरक्षा जोखिम: हालांकि यह दुर्लभ है लेकिन अगर आपके फोन का सॉफ्टवेयर बहुत पुराना है तो हैकर्स ब्लूटूथ के जरिए आपके डिवाइस से कनेक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं.

इसे भी पढे़ं :-बंगाल में इस डेट को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण… कौन बनेगा सीएम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *