TVK की बैठक में विधायक दल के नेता चुने गए विजय, 90 विधायकों ने किए हस्ताक्षर

Tamil Nadu: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया है. इस बीच आज मंगलवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की बैठक हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी सुप्रीमो विजय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सभी नए विधायकों के दस्तखत लिए जा रहे हैं. अब तक 90 विधायकों ने इस पर दस्तखत कर दिए हैं.

सरकार बनाने का दावा पेश किया

बता दें कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 10 कम हैं. वहीं, डीएमके को 59 सीटें मिली हैं. जबकि, AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है.विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. पार्टी की ओर से राज्यपाल को भेजे गए ई-मेल में विजय ने कहा कि चूंकि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए. पार्टी ने बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा में मौका दिए जाने का अनुरोध भी किया है. 

बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत नहीं

टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए उसके पास जरूरी सीटें नहीं हैं. ऐसे में विजय के पास अब दो रास्ते हैं. पहला- गठबंधन सरकार बनाना. या फिर दूसरा- कुछ पार्टियों के बाहरी समर्थन से अल्पमत सरकार बनाने की कोशिश करना.

इसे भी पढ़ें:-केदारनाथ धाम में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा, 3 लाख पार पहुंचे श्रद्धालु, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *