Green Tea benefits: ग्रीन टी आजकल ज्यादातर लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है. कई लोग इसे सुबह खाली पेट पीते हैं, तो कुछ रात में रिलैक्स होने के लिए इसका सेवन करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है, सुबह या रात? चलिए जानते हैं इसकी सही टाइमिंग और पीने का सही तरीका क्या है?
ग्रीन टी पीने के फायदे
- पेट पर जमा चर्बी कम करता है.
- त्वचा को चमक देने का काम करता है.
- पाचन में सुधार.
- वजन घटाने में मददगार
- डायबिटीज में फायदेमंद
- मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
- इम्यूनिटी मजबूत करने में
रात में ग्रीन टी पीना क्या है सही?
रात में ग्रीन टी पीना हर किसी के लिए सही नहीं होता. इसमें कैफीन मौजूद होता है, जो नींद पर असर डाल सकता है. अगर आप सेंसिटिव हैं, तो सोने से 2–3 घंटे पहले ग्रीन टी पीने से बचें. हालांकि, कुछ लोग डिनर के बाद इसे पाचन के लिए लेते हैं, जो सीमित मात्रा में ठीक हो सकता है.
ग्रीन टी पीने का सही समय
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर में होता है. आप इसे खाने के 30–60 मिनट बाद भी ले सकते हैं, जिससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर को इसके एंटीऑक्सीडेंट्स का पूरा फायदा मिलता है.
ग्रीन टी पीने का सही तरीका
ब्रेकफास्ट से कुछ समय पहले ग्रीन टी पी सकते हैं. सुबह-शाम को ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है. इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है. दिन में तीन से चार कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए. ग्रीन टी को दूध-चीनी में मिलाकर पीने से बचना चाहिए. ग्रीन टी के बाद कुछ खाना नहीं चाहिए.
इसे भी पढे़ं:-TVK की बैठक में विधायक दल के नेता चुने गए विजय, 90 विधायकों ने किए हस्ताक्षर