Election Commission: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है. आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. इस प्रक्रिया के तहत करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच तालमेल बना रहे.
कहां-कहां होगा एसआईआर?
तीसरे चरण में ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किमत, मणिपुर, दमन दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरयाणा, चंडीगड़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है. आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनावी प्रक्रिया की भरोसा और मजबूत हो सके.
3.94 लाख बीएलओ करेंगे वेरिफिकेशन
SIR के तीसरे चरण के दौरान, 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से मिलेंगे. इसमें उनकी सहायता 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (BLA) करेंगे, जिन्हें राजनीतिक दलों द्वारा गणना चरण के दौरान नियुक्त किया गया था. राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार BLO और BLA का विवरण एनेक्सचर-II में दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:-सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम, स्कूलों में वंदे मातरम गीत अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश