Save fuel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से सफर किया और सुबह सुखना लेक पहुंच कर मॉर्निंग वॉक की. वहां उन्होंने न केवल मॉर्निंग वॉक की, बल्कि सैर पर आए आम नागरिकों और युवाओं से मुलाकात भी की. मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर विपक्ष भी जनता के साथ मिलकर विकसित भारत के संकल्प में साथ आए. हरियाणा में भी हमनें अपनी सरकार के हिसाब से SOP जारी की. वर्चुअल मीटिंग के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों को अपनाने का फैसला किया है.