Fireman Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. UPSSSC ने फायरमैन और विधानसभा रक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 170 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. केवल PET 2025 पास उम्मीदवार ही इसमें आवेदन कर पाएंगे.इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 170 पद भरे जाएंगे.इनमें 120 पद विधानसभा रक्षक और 50 पद फायरमैन के लिए निर्धारित किए गए हैं. आयोग ने अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की है.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
एप्लीकेंट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 पास होना ज़रूरी है। इसके अलावा, रिक्रूटमेंट प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट्स के पास वैलिड UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए।
एज लिमिट
कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए, जबकि ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 40 साल है। रिज़र्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
शारीरिक योग्यता
सामन्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस और एससी वर्ग के पुरुषों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी और महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई का होना जरूरी है। साथ ही साथ इस प्रक्रिया के
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा. सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इस परीक्षा में उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक और रणनीति के साथ प्रश्न हल करने होंगे.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. यह शुल्क सभी वर्गों के लिए समान है, जिससे सभी योग्य उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर मिल सके.
ऐसे करें आवेदन
- अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करके PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
इसे भी पढ़ें:-देहरादून: अस्पताल के ICU में लगी आग, एक मरीज की मौत, छह अन्य भी झुलसे, दो की हालत गंभीर