Rajasthan: वैश्विक स्तर पर खतरनाक माने जाने वाले इबोला वायरस को लेकर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अचानक हलचल तेज हो गई है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान एक बड़ा और गंभीर मामला सामने आया है. युगांडा से पर्यटन के उद्देश्य से राजस्थान आई एक 19 वर्षीय विदेशी युवती में प्रारंभिक जांच के दौरान इबोला वायरस से मिलते-जुलते संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं.
फिलहाल महिला को जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेशन में रखा गया है. राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि अभी इबोला की पुष्टि नहीं हुई है. महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे की विशेष लैब भेजे जा रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद इबोला संक्रमण की पुष्टि होने पर आगे फैसले लिए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:-अन्नामलाई ने BJP से इस्तीफा दिया, आज करेंगे बड़ा ऐलान