शिवकुमार के CM बनते ही कर्नाटक कांग्रेस में कलह, रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा

Karnataka: डीके शिवकुमार के सीएम बनते ही अंदरूनी कलह के संकेत मिलने लगे हैं। कैबिनेट में मिले पोर्टफोलियो से नाराज कांग्रेस के नेता और कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक वे बेंगलुरु डेवलपमेंट पोर्टफोलियो चाहते थे, लेकिन उन्हें सिंचाई विभाग दिया गया है और बेंगलुरु डेवलेपमेंट कृष्णा बयरे गौडा को दिया गया। इस बात से रामलिंगा रेड्डी नाराज हो गए और इस्तीफा दे दिया। खबरों के मुताबिक, आठ बार विधायक रह चुके रेड्डी ने बेंगलुरु डेवलपमेंट के अलावा कोई और मंत्रालय स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

इस्तीफे में क्या लिखा?

बता दे कि रामलिंगा रेड्डी ने अपने इस्तीफे में लिखा, मुझे आपकी कैबिनेट में मंत्री पद देने के लिए मैं आपको और कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देता हूं। मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं अपने स्नभिमान के खिलाफ काम नहीं कर सकता। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए। मैं विधायक और कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बना रहूंगा। शुभकामनाएं।

केएच मुनियप्पा ने किया विभाग में बदलाव की मांग

सीनियर लीडर के एच मुनियप्पा ने भी अपने विभाग में बदलाव की मांग की है। फिलहाल उन्हें खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग दिया है, जो उनके पास सिद्धारमैया के सीएम रहते हुए भी था, उन्होंने उम्मीद जताई की उनकी मांग को सुना जाएगा। उन्होंने कहा, की मैंने अपना विभाग बदलने की मांग रखी है। मौजूदा विभाग में तीन साल मैंने जिम्मेदारी निभाई है, मैं विभाग बदलने की मांग कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी बात को जरुर सुना जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *