मॉनसून में गंभीर बीमारियों का बढ़ा खतरा, इन 5 बातों का रखे ध्यान

Health care: गर्मी से राहत देने वाला मानसून अपने साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी लेकर आता है। बारिश शुरू होते ही मौसम में नमी बढ़ जाती है, जगह-जगह पानी जमा होने लगता है और बैक्टीरिया, वायरस, मच्छरों के पनपने के लिए सही माहौल बन जाता है। यही कारण है कि बरसात के दिनों में बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

सुरक्षित रखने के लिए 5 मुख्य बातों का ध्यान रखें

  • मच्छरों से बचाव: बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। घर के आस-पास पानी जमा न होने दें और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए  जानकारी के अनुसार मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें।
  • साफ और शुद्ध पानी: दूषित पानी से पेट से जुड़ी बीमारियां, जैसे- टाइफाइड और पीलिया का खतरा होता है। पीने के लिए हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें।
  • बाहर का खाना न खाएं: सड़क के किनारे मिलने वाले खुले खाद्य पदार्थों में मक्खियां बैठने या नमी के कारण बैक्टीरिया पनपने की आशंका अधिक होती है।  सुझाव के अनुसार, बाहर का खाना खाने से बचें और हमेशा ताजा, घर का बना खाना खाएं।
  • हाइजीन और व्यक्तिगत स्वच्छता: बारिश में भीगने के बाद फंगल इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम आम है। जानकारी  के अनुसार, हमेशा अपने हाथों को साबुन से धोएं और खुद को साफ व सूखा रखें।
  • त्वचा और पैरों की देखभाल: जलभराव वाले रास्तों पर चलने से बचें, क्योंकि गंदे पानी के संपर्क में आने से त्वचा में संक्रमण और बैक्टीरिया का खतरा होता है। घर लौटने पर पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।

इसे भी पढ़ें:-भारत में बनेंगे विदेशी सहयोग से तीन विश्वविद्यालय, शिक्षा का होगा और विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *