तुगलकाबाद की 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 की मौत, कई झुलसे

Delhi: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार-शुक्रवार (11-12 जून) की दरमियानी रात एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत की हो गई. वहीं, धुआं भरने की वजह से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.  मौके पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया.

दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक ये आग एक मकान के अंदर खड़े वाहनों में लगी थी. इसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया और कई लोग अंदर फंस गए. दमकल कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुबह तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया. अग्निकांड में अभी तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.  जिसमें 28 वर्षीय पंकज, उनकी मां गुड्डी और बहन सोनी के रूप में हुई है. पंकज की नानी और एक बहन मोनी की हालत गंभीर है.

इसे भी पढ़ें:-यूरोप दौरे पर जाएंगे PM मोदी, मैक्रों संग मीटिंग और G-7 में करेंगे शिरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *