मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अब नहीं मिलेंगी पायल-बिछिया, दुल्हन के खाते में जाएंगे पैसे, योजना में किया गया बदलाव

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना में मिलने वाले उपहारों की खरीद को लेकर समाज कल्याण विभाग ने बड़ा बदलाव किया है. जिसके तहत अब से वधू को उपहारों के लिए सीधा पैसा दिया जाएगा चांदी की दामों में उतार-चढ़ाव और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेशी मुद्रा बचाने की अपील ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार की व्यवस्था को बदल दिया है। अब उपहारों के साथ दुल्हन को चांदी की पायल और बिछिया नहीं दिए जाएंगे। इसके बजाय चार हजार रुपये की राशि दुल्हन के खाते में भेजी जाएगी।

योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा प्रति युगल एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। पूर्व में इसमें से 60 हजार रुपये की राशि दुल्हन के खाते में भेजी जाती थी और 25 हजार रुपये से पायल, बिछिया सहित अन्य उपहार दिए जाते थे। जबकि 15 हजार रुपये की राशि आयोजन पर खर्च की जाती है। इस हिसाब से विभाग अगर सीधे पायल और बिछिया की खरीद करता है तो उसे निर्धारित चार हजार रुपये से अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। ऐसे में विभाग ने खुद इन आभूषणों की खरीद न करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब पायल, बिछिया के बदले चार हजार रुपये की राशि को जोड़कर दुल्हन के खाते में 64 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। वहीं उपहार सामग्री पर 21 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *