Delhi: अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते और होर्मुज स्ट्रेट पर दोहरी नाकेबंदी हटते ही भारत को बड़ी राहत मिली है. कतर से एलएलजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) भरकर भारत आ रहा जहाज ‘दिशा’ होर्मुज पार कर चुका है. फ़ारस की खाड़ी में फंसे भारत और दूसरे देशों के झंडे वाले 34 और जहाज़ों के भारतीय बंदरगाहों तक सुरक्षित और तेज़ी से पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. भारत आ रहे इन 34जहाजों में से 15 जहाजों में कच्चा तेल, LNG और LPG लदा है, जबकि बाकी जहाजों में यूरिया, डाइ-अमोनियम फॉस्फेट, सल्फर और अमोनिया लदा है.
“LNG कैरियर ‘दिशा’ सुरक्षित रूप से होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़र चुका है और इसमें 62,370 टन LNG कार्गो लदा है. इस जहाज के 18 जून को पहुंचने की उम्मीद है.”
इसे भी पढ़ें:-कानपुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, तीन साल में उड़ा दिए 15 करोड़