KAL: यूक्रेन युद्ध में रूस के गेरान-2 और ईरान के शाहेद-136 ड्रोन ने तहलका मचाया है, अब भारत भी इस रेस में उतर गया है। नोएडा की डिफेंस कंपनी IG Defence ने KAL नाम का लंबी दूरी वाला कामिकेज ड्रोन बनाया है।
कंपनी का दावा है कि ये ड्रोन 1000 KM दूर तक हमला कर सकता है और 7-8 घंटे तक हवा में रह सकता है।
क्या है खास? शाहेद से कैसे अलग?
शाहेद/गेरान सिर्फ तय टारगेट पर जाकर फटते हैं, लेकिन KAL उड़ान के दौरान निगरानी भी करेगा।
• पेलोड: 50 KG तक हथियार/विस्फोटक ले जा सकता है
• कैमरा: दिन के लिए 1080p HD कैमरा + रात के लिए 640×512 थर्मल इमेजर
• कम्युनिकेशन: एन्क्रिप्टेड रेडियो डेटा लिंक + सैटेलाइट कम्युनिकेशन का ऑप्शन
• नेविगेशन: INS + मल्टी-बैंड सैटेलाइट नेविगेशन + एंटी-जैमिंग एंटीना (CRPA)
IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक इसी सेंसर पैकेज की वजह से KAL चलते हुए टारगेट जैसे मिलिट्री वाहन या मोबाइल एयर डिफेंस को भी टारगेट कर सकता है, अगर मिड-फ्लाइट में नए निर्देश देने का सिस्टम सही काम करे।
हालांकि कंपनी के दावों का अभी युद्ध जैसे हालात में स्वतंत्र परीक्षण बाकी है।